Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

कई बार की घोषणा के बाद गुरुवार को फतुहा में नगर परिषद् ने अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया है। पहले चरण में फतुहा के शीशमील और छोटी लाइन इलाके में नाला और फुटपाथ को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। आज का यह अभियान वार्ड नं 27 में छोटी लाइन तक ही सीमित होगा। नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी जगन्नाथ यादव, सिटी मैनेजर गौरव कुमार और स्वच्छता पदाधिकारी सिमरन सिंह अपने पूरे लाव लश्कर के साथ इस अभियान में जुट थे। दंडाधिकारी के रुप में प्रखंड कल्याण पदाधिकारी नव ज्योति कुमार नियुक्त किए गए थे और साथ ही तीन दिनों के लिए पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त किया गया है। लेकिन पहले दिन ना तो मजिस्ट्रेट नव ज्योति कुमार पहुंचे और ना ही प्रतिनियुक्ति वाली पुलिस टीम पहुंची। हालांकि फतुहा थाने की टीम नगर परिषद् के साथ पूरी तरह से मुस्तैद थी। आज के ऑपरेशन की खास बात ये रही कि वर्षा होती रही और एक्जीक्यूटिव जगन्नाथ यादव छतरी लिए ऑपरेशन को चलते रहे। कल दूसरे दिन फतुहा चौराहा से रेलवे स्टेशन तक अभियान चलाने की बात नगर परिषद् के एक्जीक्यूटिव जगन्नाथ यादव ने कहा है। फिरोज़ News Tube 24x7

Fatwah, Patna | Jul 10, 2026