जिले में बीते 24 घंटों में 42.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
नलखेड़ा में सर्वाधिक 68 मि.मी.
आगर-मालवा 26 अगस्त 2026/ कार्यालय भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में औसत वार्षिक वर्षा 899.9 मि.मी. है। जिले में 26 अगस्त 2026 को प्रातः 8:00 बजे तक 42.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
तहसील आगर में 24 घंटे में 40.0 मि.मी. एवं कुल - 753.0 मि.मी., बड़ौद में 35.0 मि.मी. एवं कुल - 537.0 मि.मी., नलखेड़ा मे 68.0 मि.मी. एव कुल - 751.0 मि.मी., ,सोयतकलां में 29.0 मि.मी. एवं कुल 750.0 मि.मी.तथा सुसनेर तहसील में पिछले 24 घंटे में 39.0 मि.मी. एवं अब तक कुल - 633.0 मि.मी. दर्ज की गई है। जिले में 1 जून 2026 से आज तक कुल 3424.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जिसका औसत 684.8 मि.मी. है। वहीं गत वर्ष आज दिनांक तक कुल 3582.9 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई थी।
#agarmalwa
#आगरमलवार