
बाँदा रोटी बैंक की सेवा: 14 पैकेट भोजन जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया
बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के जिम्मेदार शाखा प्रमुख खाईंपार जगदीश श्रीवास जी लगातार गरीबों की मदद और सेवा कर रहे हैं। इसी क्रम में आज दिनांक 07/09/2026 को अपने निर्धारित दिन और समय पर उन्होंने फिर जरूरतमंदों की मदद के लिए भोजन उपलब्ध कराया।
जगदीश श्रीवास जी ने अपने मोहल्ले खाईंपार से 10 पैकेट भोजन, निषाद फर्नीचर से 2 पैकेट और होटल कम्फर्ट इन से 2 पैकेट भोजन एकत्र कर बाँदा रोटी बैंक की टीम को सौंपा।
इस अवसर पर बाँदा रोटी बैंक के जिम्मेदार अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान और उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन को कुल 14 पैकेट भोजन दिए गए, जिन्हें टीम द्वारा जरूरतमंदों तक पहुंचाया गया।
आप सभी लोगों से निवेदन है कि यदि आप हमारी संस्था बाँदा रोटी बैंक में भोजन, कपड़े या आर्थिक सहायता देकर सहयोग करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 9451988451, 8318456975
आपका छोटा सा सहयोग किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान ला सकता है।
#बाँदारोटीबैंक
Banda, Banda | Sep 8, 2026