
झारखंड का बेटा संभालेगा इन्फोसिस की कमान, राजनगर के आशीष कुमार दास बने नए CEO और MD
राजनगर/सरायकेला-खरसावां: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत कृष्णापुर गांव के निवासी आशीष कुमार दास को देश की अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एवं प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे झारखंड में खुशी का माहौल है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
आशीष कुमार दास ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजनगर के सरकारी एसएस प्लस टू हाई स्कूल से प्राप्त की। साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर देश की प्रमुख आईटी कंपनी के सर्वोच्च पद तक पहुंचने का उनका सफर मेहनत, लगन और समर्पण की मिसाल माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई संदेश जारी करते हुए कहा कि आशीष कुमार दास की यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में इन्फोसिस नई ऊंचाइयों को हासिल करेगी।
आशीष कुमार दास की नियुक्ति की खबर सामने आने के बाद उनके पैतृक गांव कृष्णापुर सहित पूरे राजनगर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे झारखंड के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
नई जिम्मेदारी के साथ अब देशभर की निगाहें आशीष कुमार दास के नेतृत्व पर होंगी। उनसे उम्मीद की जा रही है कि वे इन्फोसिस को नई सफलताओं की ओर ले जाएंगे और अपने कार्यों से झारखंड का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक गौरवान्वित करेंगे।
#AshishKumarDas #Infosys #InfosysCEO #InfosysMD #Jharkhand #Rajnagar #Krishnapur #SeraikelaKharsawan #HemantSoren #JharkhandNews #SuccessStory #PrideOfJharkhand #IndianIT #Technology #BreakingNews #NewsUpdate #CEO #Inspiration #India #Congratulations