हरियाणा के जींद जिले के 27 वर्षीय इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल उर्फ चेतन की अचानक मौत हो गई. परिवार के मुताबिक सुबह घर पर उनकी तबीयत बिगड़ी. परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया. मौत की खबर मिलते ही परिवार, गांव और खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई.
#MohitDalal #KabaddiPlayer #HeartAttack #HaryanaKabaddi #SportsNews #Jind
Ballah, Karnal | Aug 22, 2026