Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

*बारुण के खेल प्रेमियों के भगवान बने BDO नीरज कुमार शहीद भगत सिंह खेल मैदान की बदहाली हो रही है दुर बारुण BDO के एक्शन के बाद खेल प्रेमियों में खुशी की लहर* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *नगर पंचायत बारुण 22.06.2026* शहीद भगत सिंह खेल मैदान, जो बारुण प्रखंड का एकमात्र मानक फुटबॉल स्टेडियम है, लंबे समय से बदहाली की शिकार था। स्थानीय युवाओं और बच्चों की खेल संबंधी आकांक्षाएं टूटने लगी थीं। लेकिन *बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीरज कुमार* के त्वरित संज्ञान और अथक प्रयासों से मैदान को नई जान मिलने लगी है।। BDO नीरज कुमार की कार्यशैली शालीनता, खेलों के प्रति गहरी रुचि और आम जनता की समस्याओं को तुरंत सुनने व हल करने की प्रवृत्ति के लिए स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। जब खेल प्रेमियों ने मैदान की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया, तो उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को फोन कर जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। आज उन्होंने मैदान का दूसरी बार निरीक्षण किया और खेल पदाधिकारी को फोन कर विस्तृत जानकारी दी तथा समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।। *BDO के प्रयासों का असर* : उनके निरंतर हस्तक्षेप के बाद मैदान में हेलीपैड के लिए लगाया गया ईंट सोलिंग पत्थर, कंकड़ और मलबा साफ कर दिया गया है। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभी भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तुरंत इसको और अच्छा से साफ कराने का निर्देश दिए।। *मैदान की पृष्ठभूमि* 200 मीटर ट्रैक युक्त यह फुटबॉल स्टेडियम भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा 194.50 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। स्थानीय युवा यहां फौज, पुलिस तथा अन्य खेल नौकरियों की तैयारी करते रहे हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन हालत के कारण यहां न दौड़ प्रतियोगिताएं हो पा रही थीं, न फुटबॉल मैच और न ही अन्य खेल आयोजन। इससे खेल प्रेमियों का हौसला पूरी तरह टूट गया था।। मैदान पर मौजूद अनुभवी *फुटबॉलर बंधु प्रसाद ने बताया* , “ग्राइंडर चलाकर मैदान को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है, लेकिन दोनों तरफ गोल पोस्ट अभी तक नहीं लगाए गए हैं।” *स्थानीय मांग* खेल प्रेमी अब शीघ्रातिशीघ्र बाकी बचे कार्य पूरे कर मैदान को पूरी तरह सुधारने की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चे सड़कों पर खेलने को मजबूर न हों और अपने सपनों को पूरा कर सकें।। BDO नीरज कुमार के इन सकारात्मक प्रयासों से स्थानीय खेल प्रेमियों में नई उम्मीद जागी है। खेल प्रेमी अब शेष कार्य भी जल्द पूरा करने की अपील कर रहे हैं। न्यूज़ इंडिया नेशन लगातार बारुण प्रखंड के विकास कार्यों और जन समस्याओं पर नजर रखे हुए है।। इस दौरान बारुण पैक्स अध्यक्ष केदार सिंह,नगर पंचायत बारुण, वार्ड पार्षद-10 सुरेंद्र कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि-11 आनंद पासवान,फुटबॉलर बंधु प्रसाद, ललन चौधरी,मानव अधिकार मिशन जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,सरस्वती टीचिंग सेंटर डायरेक्टर रंजन कुमार किंशु तुफान जी, धनंजय शर्मा ,प्रिंस कुमार, बजरंगी जी तथा अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।।

Aurangabad, Aurangabad | Jun 22, 2026

MORE NEWS

*बारुण के खेल प्रेमियों के भगवान बने BDO नीरज कुमार शहीद भगत सिंह खेल मैदान की बदहाली हो रही है दुर बारुण BDO के एक्शन के बाद खेल प्रेमियों में खुशी की लहर* न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव *नगर पंचायत बारुण 22.06.2026* शहीद भगत सिंह खेल मैदान, जो बारुण प्रखंड का एकमात्र मानक फुटबॉल स्टेडियम है, लंबे समय से बदहाली की शिकार था। स्थानीय युवाओं और बच्चों की खेल संबंधी आकांक्षाएं टूटने लगी थीं। लेकिन *बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) नीरज कुमार* के त्वरित संज्ञान और अथक प्रयासों से मैदान को नई जान मिलने लगी है।। BDO नीरज कुमार की कार्यशैली शालीनता, खेलों के प्रति गहरी रुचि और आम जनता की समस्याओं को तुरंत सुनने व हल करने की प्रवृत्ति के लिए स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। जब खेल प्रेमियों ने मैदान की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया, तो उन्होंने तुरंत संबंधित विभाग को फोन कर जल्द से जल्द सुधार कार्य शुरू करने का निर्देश दिया। आज उन्होंने मैदान का दूसरी बार निरीक्षण किया और खेल पदाधिकारी को फोन कर विस्तृत जानकारी दी तथा समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।। *BDO के प्रयासों का असर* : उनके निरंतर हस्तक्षेप के बाद मैदान में हेलीपैड के लिए लगाया गया ईंट सोलिंग पत्थर, कंकड़ और मलबा साफ कर दिया गया है। लेकिन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभी भी संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने तुरंत इसको और अच्छा से साफ कराने का निर्देश दिए।। *मैदान की पृष्ठभूमि* 200 मीटर ट्रैक युक्त यह फुटबॉल स्टेडियम भवन निर्माण विभाग एवं खेल विभाग द्वारा 194.50 लाख रुपये की लागत से बनाया गया था। स्थानीय युवा यहां फौज, पुलिस तथा अन्य खेल नौकरियों की तैयारी करते रहे हैं। लेकिन पिछले दो वर्षों से निर्माणाधीन हालत के कारण यहां न दौड़ प्रतियोगिताएं हो पा रही थीं, न फुटबॉल मैच और न ही अन्य खेल आयोजन। इससे खेल प्रेमियों का हौसला पूरी तरह टूट गया था।। मैदान पर मौजूद अनुभवी *फुटबॉलर बंधु प्रसाद ने बताया* , “ग्राइंडर चलाकर मैदान को कुछ हद तक ठीक किया जा सकता है, लेकिन दोनों तरफ गोल पोस्ट अभी तक नहीं लगाए गए हैं।” *स्थानीय मांग* खेल प्रेमी अब शीघ्रातिशीघ्र बाकी बचे कार्य पूरे कर मैदान को पूरी तरह सुधारने की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चे सड़कों पर खेलने को मजबूर न हों और अपने सपनों को पूरा कर सकें।। BDO नीरज कुमार के इन सकारात्मक प्रयासों से स्थानीय खेल प्रेमियों में नई उम्मीद जागी है। खेल प्रेमी अब शेष कार्य भी जल्द पूरा करने की अपील कर रहे हैं। न्यूज़ इंडिया नेशन लगातार बारुण प्रखंड के विकास कार्यों और जन समस्याओं पर नजर रखे हुए है।। इस दौरान बारुण पैक्स अध्यक्ष केदार सिंह,नगर पंचायत बारुण, वार्ड पार्षद-10 सुरेंद्र कुमार,वार्ड पार्षद प्रतिनिधि-11 आनंद पासवान,फुटबॉलर बंधु प्रसाद, ललन चौधरी,मानव अधिकार मिशन जिला अध्यक्ष संजय तिवारी,सरस्वती टीचिंग सेंटर डायरेक्टर रंजन कुमार किंशु तुफान जी, धनंजय शर्मा ,प्रिंस कुमार, बजरंगी जी तथा अन्य खेल प्रेमी उपस्थित रहे।। - Aurangabad News