Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana

महान एनर्जन लिमिटेड कंपनी (अदाणी) प्लांट से 3.50 लाख की केबल चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सिंगरौली:जिले के माडा थाना अंतर्गत बंधौरा पुलिस ने प्लांट से हुई लाखों रुपये की केबल चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 3.50 लाख कीमत की कॉपर केबल, एल्यूमीनियम केबल, सीलिंग वायर एवं सेफ्टी बेल्ट बरामद कर जब्त की है। पुलिस अधीक्षक शियाज़ के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रीय सिन्हा के मार्गदर्शन में चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एसडीओपी रोशनी कुर्मी के मार्गदर्शन में माडा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के नेतृत्व तथा बंधौरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव की टीम ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को मीराज इंजीनियरिंग लिमिटेड कंपनी जो अडानी समूह के अंतर्गत विद्युत इरेक्शन का कार्य कर रही है, मीराज के परिसर से आरोपी बबलू प्रसाद जायसवाल उम्र 32 वर्ष निवासी कर्सुआलाल, चौकी बंधौरा ने अलग-अलग समय में करीब 100 मीटर कॉपर केबल, 90 मीटर एल्यूमीनियम केबल, सीलिंग वायर एवं सेफ्टी बेल्ट चोरी कर ली थी। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर चोरी गया पूरा सामान उसके कब्जे एवं घर से बरामद कर जब्त कर लिया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कार्रवाई में सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप नामदेव, सहायक उपनिरीक्षक राजवर्धन सिंह, प्रधान आरक्षक राकेश विश्वकर्मा तथा आरक्षक दिलीप धाकड़, अनीश सिंह, रामराजा और शिवेंद्र सिंह की उल्लेखनीय भूमिका रही।

Singrauli, Singrauli | Jul 17, 2026