Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

आप स्टेशन पर अपने किसी रिश्तेदार को छोड़ने गए या उनको लेने गए. आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट भी है लेकिन फिर भी आपको 500 रुपये का फाइन (Man fined 500 for expired platform stay at kalyan station) लग जाता है. आपको लगेगा कि पक्का गुटका थूका होगा या फिर रेलवे की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया होगा. नहीं भाई साब ऐसा कुछ नहीं है. दरअसल आने वाली ट्रेन 5 घंटे देरी से आई इसलिए छोड़ने आने वाले पर 500 का जुर्माना लगा क्योंकि प्लेटफॉर्म टिकट तो सिर्फ 2 घंटे ही वैलिड होता है. क्या बात कर रहे हो. अरे ट्रेन देरी से आई तो इसमें सामने वाले का क्या दोष. अब दोष किसका, गलती किसकी मगर ऐसा सच में हुआ है. महाराष्ट्र के कल्याण जंक्शन पर एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारों को छोड़ने के लिए गया था. नियम के मुताबिक उसके पास प्लेटफॉर्म टिकट भी था, मगर 500 का फटका लगा. वीडियो हम आपको नहीं दिखा सकते क्योंकि उसमें कई सारे अपशब्दों का इस्तेमाल हुआ है, मगर 500 रुपये वाले जुर्माने की पर्ची जरूर देख लीजिए. रही बात प्लेटफॉर्म टिकट की, तो नियम एकदम साफ है. 2 घंटे हैं तुम्हारे पास. यानी एक प्लेटफार्म टिकट लेने के बाद कोई व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर दो घंटे से ज्यादा नहीं रह सकता.

Namkum, Ranchi | Jun 13, 2026