Public App Logo
बिलासपुर फोरलेन पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 180 पेटी बीयर बरामद; तीन गिरफ्तार बिलासपुर: अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मण्डी-भराड़ी फोरलेन पर एक पिकअप वाहन से 180 पेटी बीयर बरामद की है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त 2026 को थाना सदर की टीम ने फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन HP69-7109 को चेकिंग के लिए रोका। तलाशी लेने पर वाहन से बिना वैध दस्तावेज ले जाई जा रही 125 पेटी TUBORG और 55 पेटी KINGFISHER बीयर बरामद हुई। पुलिस ने मौके से रोहित कौंडल, गुरप्रीत सिंह और सुमित कुमार, तीनों निवासी मण्डी माणवा, डाकघर कोठीपुरा, तहसील एवं जिला बिलासपुर, को गिरफ्तार किया। इस मामले में थाना सदर बिलासपुर में 14 अगस्त को FIR संख्या 196/2026 दर्ज की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब की तस्करी पर बड़ी चोट माना जा रहा है। न्यूज टुडे हिमाचल #Bilaspur #HimachalPradesh #PoliceAction #CrimeNews #BeerSeized #HimachalPolice - Shimla Urban News