बिसाऊ। अन्नकूट महोत्सव समिति की ओर से मंगलवार को शाम 7 बजे बांके बिहारी मंदिर में 16वें अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है।
समिति अध्यक्ष रमेश चन्द्र पुजारी ने बताया कि बांके बिहारी जी की कृपा से वर्ष 2010 से लगातार अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में प्रतिवर्ष करीब 600 से 800 श्रद्धालु शामिल होकर प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति की ओर से महोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं।
#tharkiawaazajay #bissau #bankebihari #अन्नकूट #goverdhanpuja