गाजीपुर से बेहद दुखद खबर... 🕯️
बिरनो थाना क्षेत्र के वाजिदपुर-नियांव स्थित मगई नदी पुल से दो दिन पहले नदी में कूदे दिव्यांग युवक राहुल राजभर (32 वर्ष) पुत्र रामदरश राजभर (निवासी: खरकपुर-बैठौरा) का शव आज शुक्रवार को विश्वंभरपुर घाट से बरामद कर लिया गया है।
लगातार दो दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस कठिन समय में शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति! 🙏
#GhazipurNews #Birno #MagaiNadi #UttarPradesh #Heartbreaking #RIP #GhazipurUpdate