#मेघासर में 14 अगस्त को सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे वीरवर मेघोजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण
#बीकानेर जिले के मेघासर गांव में 14 अगस्त को वीरवर मेघोजी महाराज की अष्टधातु प्रतिमा के अनावरण एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शामिल होने की संभावना को लेकर गांव में तैयारियां तेज हैं।
आचार्य श्री बजरंगदास जी महाराज के सान्निध्य में पारंपरिक पीले चावल कार्यक्रम आयोजित कर समाज बंधुओं व सर्व समाज को आमंत्रित किया गया। वक्ताओं ने इसे मेघासर और पूरे क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक अवसर बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से आयोजन में भागीदारी की अपील की।
वीरवर मेघोजी उपाध्याय को मेघासर ग्राम का संस्थापक तथा राव बीका के प्रमुख योद्धाओं में माना जाता है। उनकी स्मृति में घोड़े पर सवार युद्ध मुद्रा की अष्टधातु प्रतिमा स्थापित की गई है, जिसका अनावरण 14 अगस्त को प्रस्तावित है। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है।