
*गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के सभी पदाधिकारीगण व सदस्यगण को भेजा शुभकामना संदेश, हर कार्य व कार्यक्रम में सदैव सहयोग रहता है - गृहमंत्री अमित शाह*
*गृह मंत्री अमित शाह के समर्थन से राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के सभी सदस्यों और पदाधिकारीगण को अब देश के हर कोने में सरकारी दफ्तरों में मिलेगा सम्मान*
लखनऊ/बलिया, 6 अक्टूबर। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के संस्थापक निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता सहित संस्था के सभी पदाधिकारीगण और सदस्यगण को शुभकामना संदेश भेजा है। पत्र संख्या *D.O. No. 2509/HMP/2026 दिनांक 25 सितम्बर 2026* में गृह मंत्री जी ने 51,000 बेटियों के विशाल सामूहिक विवाह समारोह को पुनीत कार्य बताया और कहा कि मेरी भावनात्मक सहभागिता इस कार्यक्रम के साथ है।
गृह मंत्री जी राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के हर कार्य और कार्यक्रम में सदैव सहयोग करते हैं और आगे भी करते रहेंगे। उनके इस समर्थन और शुभकामना संदेश से संस्था के सभी पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। संस्थापक निदेशक सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री जी के आशीर्वाद से अब राष्ट्र संघ विश्व शांति मिशन के सभी सम्मानित सदस्यों को देश के हर कोने में सरकारी कार्यालयों में उचित सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा, जिससे समाजसेवा के कार्य और अधिक गति से होंगे।
Ballia, Ballia | Oct 6, 2026