Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

बच्चों से भरी वैन नहर में गिरा, 13 बच्चे घायल, निजी विद्यालय का था वैन The silence media news औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के समीप से गुजरने वाली नहर में एक अनियंत्रित स्कूल वैन गिर जाने से 13 बच्चे घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की सुबह की है।घायलों में 3 की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला और इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। तीन बच्चों की हालत नाजुक हादसे में घायल तीन बच्चों 5 वर्षीय आरवी प्रताप, 12 वर्षीय हर्ष कुमार और 7 वर्षीय मौली कुमारी की हालत गंभीर है, उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में घायलों में मीरपुर गांव की 11 वर्षीय साक्षी कुमारी, कुटुंबा बाजार की 12 वर्षीय साक्षी कुमारी, 12 वर्षीय आदित्य राज, कुटुंबा निवासी 12 वर्षीय अमी कुमारी, 12 वर्षीय लकी राज सैनिक, मीरपुर निवासी 8 वर्षीय कुमार सुगंध आर्यन, उसकी बहन 5 वर्षीय सृष्टि कुमारी, महुआ धाम निवासी 10 वर्षीय आयुष कुमार, 7 वर्षीय अक्षय कुमार, मिर्जापुर निवासी 6 वर्षीय वैभव गौरव, 13 वर्षीय आबिद राजा और 7 वर्षीय अमित कुमार शामिल हैं। यह घटना बच्चों के विद्यालय पहुंचने से पहले ही हो गई। घटना अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के पास की है। हादसे के बाद वैन की आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गाड़ी के कांच टूट गई है। बताया जा रहा है कि वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे। हादसे के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और स्कूल के टीचर्स भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। वैन अंबा स्थित संत जेवियर हाई स्कूल की थी जिसपर कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे। हालांकि सड़क किनारे रेलिंग है, उसके बाद भी वैन सड़क से लुढ़कते हुए नीचे नहर में पहुंच गई। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के राहुल कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। गाड़ी के ड्राइवर ने फोन कर के बताया था कि दूसरे वाहन के कारण वैन का बैलेंस बिगड़ा, और हादसा हुआ। हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाया जाता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। निष्क्रिय है परिवहन विभाग विद्यालय में बस की कंडीशन की जांच को लेकर परिवहन विभाग निष्क्रिय है। अन्य रूट से रद्द हुए वाहन ही विद्यालयों में चलाए जाते हैं। जिसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। #औरंगाबाद #aurangabad #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #kutumba #अम्बा

Obra, Aurangabad | Jul 1, 2026
बच्चों से भरी वैन नहर में गिरा, 13 बच्चे घायल, निजी विद्यालय का था वैन The silence media news औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र के तमसी मोड़ के समीप से गुजरने वाली नहर में एक अनियंत्रित स्कूल वैन गिर जाने से 13 बच्चे घायल हो गए हैं। घटना बुधवार की सुबह की है।घायलों में 3 की स्थिति गंभीर है। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे बच्चों को कांच तोड़कर बाहर निकाला और इलाज के लिए कुटुंबा रेफरल अस्पताल पहुंचाया। तीन बच्चों की हालत नाजुक हादसे में घायल तीन बच्चों 5 वर्षीय आरवी प्रताप, 12 वर्षीय हर्ष कुमार और 7 वर्षीय मौली कुमारी की हालत गंभीर है, उन्हें औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। अन्य घायलों में घायलों में मीरपुर गांव की 11 वर्षीय साक्षी कुमारी, कुटुंबा बाजार की 12 वर्षीय साक्षी कुमारी, 12 वर्षीय आदित्य राज, कुटुंबा निवासी 12 वर्षीय अमी कुमारी, 12 वर्षीय लकी राज सैनिक, मीरपुर निवासी 8 वर्षीय कुमार सुगंध आर्यन, उसकी बहन 5 वर्षीय सृष्टि कुमारी, महुआ धाम निवासी 10 वर्षीय आयुष कुमार, 7 वर्षीय अक्षय कुमार, मिर्जापुर निवासी 6 वर्षीय वैभव गौरव, 13 वर्षीय आबिद राजा और 7 वर्षीय अमित कुमार शामिल हैं। यह घटना बच्चों के विद्यालय पहुंचने से पहले ही हो गई। घटना अंबा-नवीनगर मुख्य मार्ग पर तामसी मोड़ के पास की है। हादसे के बाद वैन की आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। गाड़ी के कांच टूट गई है। बताया जा रहा है कि वैन में क्षमता से ज्यादा बच्चे थे। हादसे के बाद पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह और स्कूल के टीचर्स भी सदर अस्पताल पहुंचे हैं। वैन अंबा स्थित संत जेवियर हाई स्कूल की थी जिसपर कुटुंबा, लखना, महुआ धाम और मीरपुर गांव से बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे। हालांकि सड़क किनारे रेलिंग है, उसके बाद भी वैन सड़क से लुढ़कते हुए नीचे नहर में पहुंच गई। हादसे के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। विद्यालय प्रबंधन के राहुल कुमार ने बताया कि सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। इलाज कराकर घर भेज दिया गया है। गाड़ी के ड्राइवर ने फोन कर के बताया था कि दूसरे वाहन के कारण वैन का बैलेंस बिगड़ा, और हादसा हुआ। हादसे के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश देखा गया। उनका आरोप है कि स्कूल प्रबंधन बच्चों के परिवहन के लिए पुराने और जर्जर गाड़ियों का इस्तेमाल करता है। निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को एक ही वाहन में बैठाया जाता है, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। निष्क्रिय है परिवहन विभाग विद्यालय में बस की कंडीशन की जांच को लेकर परिवहन विभाग निष्क्रिय है। अन्य रूट से रद्द हुए वाहन ही विद्यालयों में चलाए जाते हैं। जिसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। अभिभावकों का कहना है कि इससे पहले भी स्कूल वाहनों से जुड़े हादसे हो चुके हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था में कोई सुधार नहीं किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्कूल प्रबंधन और फरार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। #औरंगाबाद #aurangabad #thesilencemedianews #abhilashasharmaias #kutumba #अम्बा - Obra News