
#संगरिया #गुरूनानक_बस्ती की जलभराव समस्या के स्थायी समाधान की पहल
संगरिया की आवाज़
संगरिया शहर के गुरूनानक बस्ती में वार्ड संख्या 26 से 33 तक हर वर्ष बरसात के दौरान जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती है। सड़कों पर पानी भर जाता है, कई बार पानी घरों तक पहुंच जाता है और नगर पालिका को पंपों के माध्यम से पानी निकालने में भारी समय, श्रम और राजस्व खर्च करना पड़ता है।
इसी समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से विधायक अभिमन्यु पूनिया टीम ने अपने स्वयं के खर्च एवं जनसहयोग से ग्राउंड वॉटर रिचार्ज प्वाइंट (Ground Water Recharge Points) बनाने की पहल की है। इन रिचार्ज प्वाइंटों से बरसाती पानी का शीघ्र निकास होने के साथ-साथ भूजल स्तर बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
इसी संबंध में आज नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष Sanjeev Kumar Soni के नेतृत्व में Abhimanyu Poonia टीम ने नगर पालिका एवं स्थानीय प्रशासक एसडीएम जय कौशिक को ज्ञापन सौंपकर इस अभिनव ग्राउंड वाटर रिचार्ज प्वाइंट प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया।
यदि इस योजना को मंजूरी मिलती है तो यह केवल जलभराव की समस्या का समाधान नहीं होगी, बल्कि जल संरक्षण की दिशा में भी संगरिया के लिए एक सराहनीय और दूरदर्शी कदम साबित हो सकती है।
संगरिया की आवाज़ इस जनहित से जुड़े प्रयास पर अपनी नजर बनाए हुए है। #SangariaKiAwaaz #GroundWaterRecharge #WaterHarvesting #Sangaria #Hanumangarh #RainwaterHarvesting #AbhimanyuPoonia :::