
अररिया में BRC भवन के अंदर गोलीबारी कांड का खुलासा, देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जोकिहाट (अररिया): बिहार के अररिया जिले के जोकिहाट थाना क्षेत्र में BRC भवन के अंदर हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई एक अवैध देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अररिया की ओर से 3 नवंबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 नवंबर 2026 को जोकिहाट थाना अंतर्गत BRC भवन में गोलीबारी की घटना हुई थी। घटना में उमर फारुख (करीब 26 वर्ष), पिता अब्दुल रहमान, निवासी वार्ड संख्या-12, अररिया को गोली लगने की सूचना प्राप्त हुई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अररिया के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर मामले की जांच करते हुए कांड का सफल उद्भेदन किया।
इस दौरान घटना में संलिप्त आरोपी मोहम्मद मेहताब आलम, पिता स्वर्गीय मोहम्मद अफाक, निवासी चकई, थाना जोकिहाट, जिला अररिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
इस मामले में जोकिहाट थाना कांड संख्या 437/26, दिनांक 03.11.2026 के तहत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी:
पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा।
पु०अ०नि० रजनीकांत कुमार।
पु०अ०नि० पंकज कुमार।
सशस्त्र बल, जोकिहाट थाना।
पुलिस की इस कार्रवाई को गोलीबारी की घटना के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
#ArariaNews #JokihatNews #ArariaPolice #BiharPolice #FiringCase #Jokihat #CrimeNews #BiharNews #PiExpressNews
Araria, Araria | Nov 4, 2026