
### विंध्य तीर्थ विकास परिषद के निर्माणाधीन कार्यालय का DM ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की दी सख्त हिदायत
मिर्जापुर। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विंध्याचल के परसिया में निर्माणाधीन विंध्य तीर्थ विकास परिषद कार्यालय भवन का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, इस्तेमाल की जा रही सामग्री की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा की जानकारी ली।
डीएम ने भवन के ग्राउंड फ्लोर, प्रथम तल, कार्यालय कक्ष, श्रद्धालुओं के प्रतीक्षालय और पार्किंग स्थल का बारीकी से जायजा लिया। कार्यदायी संस्था UPPCL के अभियंताओं से नक्शा, एस्टीमेट और अब तक हुए निर्माण कार्य की जानकारी प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए। गुणवत्ता में किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने सीमेंट, सरिया सहित सभी निर्माण सामग्री का मानकों के अनुरूप उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिशासी अभियंता को निर्माण सामग्री की थर्ड पार्टी जांच कराने और प्रतिदिन कार्य की प्रगति की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह सहित विंध्य तीर्थ विकास परिषद के अधिकारी और कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
#Mirzapur #Vindhyachal #DM_Mirzapur #PawanKumarGangwar #VindhyaTirthVikasParishad #Development #TodayMirzapurNews