न्यूज चैनल जी पंजाब, हरियाणा एवं हिमाचल के ऊना जिला संवाददाता राकेश कुमार मल्ही की माता बरतो देवी के निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया।
प्रार्थना करते हुए उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख की घड़ी में असीम धैर्य, शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
मुख्यमंत्री ने अपनी गहरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिवारजन के प्रति व्यक्त कीं।
Dharmpur, Mandi | Jun 22, 2026