
बज्जू पुलिस की दो कार्रवाई, एमडी व डोडा पोस्त के साथ दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर । बीकानेर जिले में बज्जू पुलिस थाना बज्जू ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.29 ग्राम अवैध एमडी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा तथा कोलायत वृताधिकारी जयपाल सिंह के सुपरविजन में नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत तीन-चार अक्टूबर की मध्यरात्रि को बज्जू थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बा बज्जू में कार्रवाई करते हुए बज्जू तेजपुरा निवासी बुधराम (22) पुत्र भंवरलाल जाट को 4.29 ग्राम अवैध एमडी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
मामले की आगे की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और उससे जुड़े अन्य लोगों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
*कांस्टेबल रामकुमार की रही अहम भूमिका*
इस कार्रवाई में बज्जू थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल, कांस्टेबल रामकुमार, जोगेन्द्र एवं किशनलाल की टीम शामिल रही।
*डोडा पोस्त के साथ एक आरोपी गिरफ्तार*
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नीलकण्ठ के तहत बज्जू पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गौडू गांव में एक युवक को 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी कोलायत जयपाल सिंह आरपीएस के सुपरविजन में नशे के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत चार अक्टूबर को बज्जू थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक चन्द्रजीत सिंह भाटी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गौड्डू गांव में दबिश देकर रामनिवास पुत्र शंकरलाल विश्नोई (32) निवासी गौडू को उसके घर से 4 किलो 360 ग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामले की आगे की जांच रणजीतपुरा थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक जगदीश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से डोडा पोस्त की खरीद-फरोख्त, आपूर्ति और अन्य संभावित संपर्कों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
पुलिस टीम में थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह भाटी, सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल, कांस्टेबल रामकुमार, हड़मानराम, जोगेन्द्र एवं महिला कांस्टेबल मुकेश शामिल रहे। पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक झंवरलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।