पटना के मंदिर में पूजा करने आई लड़की से रेप की कोशिश, कर्मचारी की नीयत बिगड़ी; CCTV में कैद वारदात
पटनाा के एक मंदिर में पूजा करने आई नाबालिग लड़की से रेप की कोशिश की गई है। पटना से सट खुसरूपुर प्रखंड के बैकठपुर स्थित श्रीगौरीशंकर बैकुंठनाथ मंदिर में एक नाबालिग के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
मंदिर में पूजा-पाठ करने आई नाबालिग को अकेला पाकर मंदिर न्यास समिति के मुख्य कर्मचारी उपेन्द्र पंडा उर्फ बोतल पंडा ने छेड़खानी की। उसके साथ दुष्कर्म करने की भी कोशिश की। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।