
#देहरादून: #कॉलेज #स्टूडेंट्स को 50 लाख की हेरोइन बेचने जा रहे थे नावेद, साहिब और मुकर्रम! लगातार मुस्लिम युवा पकड़े जा रहे नशा तस्करी में! #क्लेमनटाउन क्षेत्र से #एसटीएफ ने दबोचा! देहरादून में कॉलेज स्टूडेंट्स तेजी से आ रहे नशे की चपेट में !
देहरादून: #STF/#ANTF टीम द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित करते हुए सटीक सूचना पर थाना क्लेमनटाउन #पुलिस के साथ संयुक्त रूप से एक बोलेरो कैम्पर वाहन सहित तीन व्यक्ति व्यक्तियों को 265 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे नशे के आदि युवाओ व स्कूली छात्रों को हेरोइन की सप्लाई करने के उद्देश्य से मौके पर आए थे। अभियुक्तों द्वारा #ऋषिकेश तथा #देहरादून के #राजपुर, #प्रेमनगर एवं #क्लेमनटाउन क्षेत्र में मादक पदार्थों की सप्लाई किए जाने की जानकारी भी दी गई है। बरामद हेरोइन के सम्बन्ध में थाना क्लेमनटाउन में अभियुक्तों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। मादक पदार्थों के परिवहन में प्रयुक्त बोलेरो कैम्पर वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। STF द्वारा अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
वरिष्ठ पुलिस #अधीक्षक STF ने बताया कि देहरादून में युवाओ व #स्कूल-#कॉलेजों के आसपास मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले नेटवर्क के विरुद्ध STF/ANTF द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में क्लेमनटाउन क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 03 अभियुक्तों को वाणिज्यिक मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों की सप्लाई से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। नशा तस्करों एवं उनके नेटवर्क के विरुद्ध STF की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
गिरफ्तार अभियुक्त
1.नावेद अली पुत्र याकूब अली, निवासी हकीमपुर तुर्रा, थाना कलियर, जनपद हरिद्वार।
2.साहिब अली पुत्र यासीन अली, निवासी उपरोक्त।
3.मुकर्रम मलिक पुत्र फारुख मलिक, निवासी उपरोक्त
बरामदगी
265 ग्राम हेरोइन
01 बोलेरो कैम्पर वाहन
STF/ANTF टीम
1.निरीक्षक यादविंदर सिंह बाजवा
2.उपनिरीक्षक कमाल हसन
3.अपर उपनिरीक्षक योगेन्द्र चौहान
4.हेड कांस्टेबल देशराज
5.हेड कांस्टेबल संदेश
6.कांस्टेबल दीपक चन्दोला
7.कांस्टेबल दीपक नेगी
*थाना क्लेमनटाउन पुलिस टीम*
1.उपनिरीक्षक विवेक भंडारी
2.कांस्टेबल सागर राई