कर्तव्य पथ पर सवाई माधोपुर में राजस्थान पुलिस की अभिनव पहल 'अक्षय फंड'।
पुलिस की खाकी वर्दी केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रतीक नहीं है, बल्कि इसके पीछे त्याग, समर्पण और अटूट धैर्य की एक अनकही कहानी होती है।
दिन-रात समाज की सुरक्षा में तैनात रहने वाले हमारे जवानों के पीछे उनका परिवार का त्याग छिपा होता है। इसी मानवीय संवेदना को ध्यान में रखते हुए सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी के नेतृत्व में 'अक्षय फंड' की स्थापना की गई है।
हाल ही में कार्यरत कांस्टेबल श्री कुंजीलाल के आकस्मिक निधन ने पूरे पुलिस परिवार को झकझोर दिया, जिसके बाद संकट की घड़ी में त्वरित आर्थिक सहायता देने के लिए इस स्थायी व्यवस्था की रूपरेखा तैयार की गई।
योजना की मुख्य बातें:
तत्काल सहायता: किसी भी पुलिसकर्मी के असमय निधन पर शोकाकुल परिवार को तत्काल ₹3 लाख की प्रारंभिक आर्थिक राहत।
अपनत्व और एकजुटता: जिले के लगभग 1400 पुलिस अधिकारियों व कर्मचार�