Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

ऊधमसिंह नगर को मिर्जापुर बनाने की कोशिश में क्रिमिनल -महज पांच माह में बरामद हुए ऑटोमेटिक हथियार -बना सकता है कि सुरक्षा के लिए खतरा न्यूज देवभूमि,रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर को मिर्जापुर फिल्म की तर्ज पर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जिसको लेकर बाहरी प्रदेशों का एक ऐसा गिरोह सक्रिय हो चुका है। जो फर्जी शस्त्र लाइसेंस हो या फिर ऑटोमेटिक खतरनाक हथियारों की सप्लाई कर जिले की कानून व्यवस्था को ध्वस्त करना चाहता है। हालांकि एसटीएफ हो या पुलिस प्रशासन लगातार अवैध हथियार सप्लायर की धरपकड़ कर रही है। यहीं कारण है कि महज पांच माह के अंदर सिर्फ एसटीएफ की टीम ने भारी संख्या में ऑटोमेटिक हथियार और जिंदा कारतूसों का जखीरा बरामद किया और फर्जी लाइसेंस के अलावा अवैध ऑटोमेटिक हथियार रखने वाले गिरोह की धरपकड़ की है। ऐसा माना जा रहा है कि यदि समय रहते सक्रिय गिरोह पर अंकुश नहीं लगाया। तो यह जिले ही नहीं,बल्कि उत्तराखंड के लिए एक बड़ा खतरा पैदा कर सकता है। बताते चले कि वर्ष 2025 की माह जुलाई,सितंबर,दिसंबर हो या फिर वर्ष 2026 का जून-जुलाई का माह हो। जिसको ले कर एसटीएफ कुमाऊं ने महज इन पांच माह के भीतर 16 अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर चुकी है। 32 ऑटोमेटिक हथि यार,19 मैगजीन के अलावा 405 जिंदा कारतूस की बरामदगी की है और 14 से अधिक अवैध शस्त्र लाइसेंस धारक प्रकरण में लाइसेंस की बरामदगी कहै। यदि जुलाई माह की बात करे,तो जुलाई माह में थाना आईटीआई काशीपुर से हर्ष शर्मा को दो .32 बोर पिस्टल,जुलाई माह में बागवाला रुद्रपुर निवासी खजान सिंह से दो ऑटोमेटिक पिस्टल और 16 मैगजीन,सितंबर माह में बाजपुर निवासी बिसारत अली से दो ऑटोमेटिक पिस्टल व दो मैगजीन,दिसंबर माह में मोहम्मद कासिम निवासी ग्राम धनसारा बाजपुर से चार ऑटोमेटिक पिस्टल,एक बंदूक,चार जिंदा कारतूस बरामद किये है। इसके अलावा मार्च 2026 में संदीप चौहान निवासी डिबडिबा यूपी से तीन तमंचे व 11 कारतूस,जितेंद्र वीरत चौधरी से और आजाद नगर ट्रांजिट कैंप निवासी सुमित राठौर से तीन तमंचे व दस कारतूस बरामद किये है। अब बात करे जून व जुलाई माह की। तो एसटीएफ ने एक ऐसे सिडिकेट का पर्दाफाश किया है। जो फर्जी शस्त्र लाइसेंस की आड़ में अवैध ऑटोमेटिक हथियारों की खेप रखते है। जिसके तहत एसटीएफ ने मुख्य आरोपी सौरभ अग्रवाल,अमित पाल,विक्रम जीत सिंह और करमजीत सिंह से पंप एक्शन गन,कई ऑटोमेटिक पिस्टल-रिवाल्वर के अलावा 314 जिंदा कारतूस की बरामदगी की और 14 से अधिक फर्जी शस्त्र लाइसेंस बरामद किये है। अभी एसटीएफ कई ऐसे अपराधियों की धरपकड़ कर सकती है। जिनको चिह्नित कर रडार पर रखा गया है। ---------------------- कोट तो क्या तराई में सक्रिय हो रहे गैंगस्टर रुद्रपुर। जिस प्रकार एसटीएफ की टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए बडी तादाद में ऑटोमेटिक हथियार बरामद क र भारी संख्या में कारतूस की बरामदगी की है। ऐसे में यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शायद तराई भाबर में कही गैंगस्टर तो सक्रिय तो नहीं हो रहे है। जो अवैध शस्त्र लाइसेंस की आड में ऑटोमेटिक हथियार इकठ्ठा कर रहे हो। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि यूपी पुलिस की सख्ती और एनकाउंटर के बाद क्रिमिनल सीमावर्ती जिला ऊधमसिह नगर की रुख कर रहे हो। जिसका अंदाजा एसटीएफ भी लगा रही है,क्योकि तराई भावर के इतिहास में अभी तक ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कुछ माह के अंदर ही इतनी बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हो रहे हो,क्योंकि तराई भाबर के ज्यादातर लोगों के पास वैध लाइसेंस के हथियार है। ---------------------- कोट पुलिस-प्रशासन करेगी लाइसेंस की तफ्तीश रुद्रपुर। एसटीएफ ने एक रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय और शासन को भेजी। जिसमें एसटीएफ ने यह अनुरोध किया है कि जिस प्रकार 14 से अधिक फर्जी शस्त्र लाइसेंस की बरामदगी हुई है। उससे साफ है कि जिला प्रशासन द्वारा बनाएं गए लाइसेंस धारकों की तस्दीक की जाएं। उससे तराई भाबर में वास्तविक लाइसेंस धारक की तस्दीक होगी और इससे ज्यादा लाइसेंस सामने आने पर एसटीएफ आसानी से अवैध हथियार धारक को चिह्नित कर लेगी। साथ ही गन हाउस संचालकों की भी निगरानी करने के लिए एसटीएफ ने ठोस रणनीति बनाने का फैसला लिया है। अब देखना यह है कि एसटीएफ का यह सुझाव का क्या परिणाम होता है। यह आने वाला समय ही बताएंगा। कोट पिछले कुछ माह से सीमावर्ती जनपद ऊधमसिंह नगर में अवैध हथियार व फर्जी शस्त्र लाइसेंस प्रकरण में एसटीएफ ने कई बड़ी कार्रवाई की और ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद करते हुए ताबड़तोड़ गिरफ्तारी भी की है। यह कहना सही है कि ऑटोमेटिक हथियार की आवाजाही सुरक्षा के लिए खतरा है। जिसको लेकर एसटीएफ लगाकर गिरोह को ध्वस्त करने में लगी है। एसटीएफ के अलावा पुलिस प्रशासन भी अपने स्तर पर कार्रवाई करता रहता है। किसी भी सूरत में सीमावर्ती जनपद को क्रिमिनल या फिर गैंगस्टर की रोकथाम करना है। एसटीएफ हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। अजय सिंह,एसटीएफ एसएसपी। ----------------------

Nainital, Nainital | Jun 14, 2026

MORE NEWS

4 दिन बाद सुलझा विवाद

4 दिन बाद सुलझा विवाद

Nainital, Nainital | Jun 23, 2026

अंग्रेज लोग नैनीताल में, British Era in Nainital ✅:

जैसा कि आप जानते हैं, नैनीताल की खोज और उसके आधुनिक स्वरूप को विकसित करने का श्रेय सिर्फ अंग्रेजों को दिया जाता है, जिन्होंने 1839 से 1947 तक इस नगर पर शासन किया। इसी दौरान नैनीताल एक छोटे से पहाड़ी क्षेत्र से बदलकर एक भव्य और आकर्षक Hill Station के रूप में उभरा।

British काल में नैनीताल के बारे में एक प्रसिद्ध कहावत प्रचलित थी कि "नैनीताल आना छोटी विलायत (दूसरे देश) आने के समान है।" यह बात यूँ ही नहीं कही जाती थी। उस समय जब तराई क्षेत्रों के साथ-साथ Almora, Pithoragarh अथवा Garhwal के दूरस्थ गांवों से लोग पहली बार नैनीताल आते थे, तो यहाँ की चकाचौंध देखकर हैरान रह जाते थे।

अपने गांवों में उन्होंने अधिकतर पत्थरों से बने पारंपरिक मकान ही देखे होते थे, लेकिन नैनीताल पहुँचते ही उनके सामने एक बिल्कुल अलग दुनिया होती थी। यहाँ की विशाल European Buildings, Gym Khana, Nainital Club, Bar, Luxurious Hotel, कपड़ों की दुकानें, Grocery Items से सजे बाजार, Offices, Mall Road, Cinema Hall और तरह-तरह की Lights उन्हें ऐसा एहसास कराती थीं मानो वे किसी दूसरे देश में आ गए हों।

कई इतिहासकारों ने अपने लेखों में उल्लेख किया है कि उस दौर में Nainital पहुँचना पहाड़ के सामान्य लोगों के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक नई और आधुनिक दुनिया से पहला परिचय हुआ करता था। उस समय नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भव्यता और आधुनिक सुविधाएँ स्थानीय लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं थीं।

Follow Nainital Mania page for more Colonial History of the Nainital

अंग्रेज लोग नैनीताल में, British Era in Nainital ✅: जैसा कि आप जानते हैं, नैनीताल की खोज और उसके आधुनिक स्वरूप को विकसित करने का श्रेय सिर्फ अंग्रेजों को दिया जाता है, जिन्होंने 1839 से 1947 तक इस नगर पर शासन किया। इसी दौरान नैनीताल एक छोटे से पहाड़ी क्षेत्र से बदलकर एक भव्य और आकर्षक Hill Station के रूप में उभरा। British काल में नैनीताल के बारे में एक प्रसिद्ध कहावत प्रचलित थी कि "नैनीताल आना छोटी विलायत (दूसरे देश) आने के समान है।" यह बात यूँ ही नहीं कही जाती थी। उस समय जब तराई क्षेत्रों के साथ-साथ Almora, Pithoragarh अथवा Garhwal के दूरस्थ गांवों से लोग पहली बार नैनीताल आते थे, तो यहाँ की चकाचौंध देखकर हैरान रह जाते थे। अपने गांवों में उन्होंने अधिकतर पत्थरों से बने पारंपरिक मकान ही देखे होते थे, लेकिन नैनीताल पहुँचते ही उनके सामने एक बिल्कुल अलग दुनिया होती थी। यहाँ की विशाल European Buildings, Gym Khana, Nainital Club, Bar, Luxurious Hotel, कपड़ों की दुकानें, Grocery Items से सजे बाजार, Offices, Mall Road, Cinema Hall और तरह-तरह की Lights उन्हें ऐसा एहसास कराती थीं मानो वे किसी दूसरे देश में आ गए हों। कई इतिहासकारों ने अपने लेखों में उल्लेख किया है कि उस दौर में Nainital पहुँचना पहाड़ के सामान्य लोगों के लिए केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि एक नई और आधुनिक दुनिया से पहला परिचय हुआ करता था। उस समय नैनीताल की ब्रिटिशकालीन भव्यता और आधुनिक सुविधाएँ स्थानीय लोगों के लिए किसी आश्चर्य से कम नहीं थीं। Follow Nainital Mania page for more Colonial History of the Nainital

Nainital, Nainital | Jun 23, 2026

🚨 उत्तराखंड की आज की 5 बड़ी खबरें | Uttarakhand News Today

प्रदेशभर से सामने आईं बड़ी और अहम खबरें। अल्मोड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में बेटी और हरियाणा के दामाद पर पिता की हत्या का आरोप लगा है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

वहीं एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दूसरी ओर देहरादून मास्टर प्लान को लेकर एमडीडीए 6 से 21 जुलाई तक जनसुनवाई आयोजित करेगा, जहां आम जनता अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेगी।

नैनीताल में अवैध बाइक-टैक्सी और टैक्सी संचालन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। आरटीओ विभाग अब तक 70 से अधिक चालान कर चुका है। इसके अलावा देहरादून में SIR ड्यूटी पर गए एक BLO के साथ मारपीट के मामले में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

उत्तराखंड की राजनीति, अपराध, प्रशासन, सड़क हादसों और हर बड़ी अपडेट से जुड़े रहने

🚨 उत्तराखंड की आज की 5 बड़ी खबरें | Uttarakhand News Today प्रदेशभर से सामने आईं बड़ी और अहम खबरें। अल्मोड़ा में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना में बेटी और हरियाणा के दामाद पर पिता की हत्या का आरोप लगा है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं एक दर्दनाक सड़क हादसे में उत्तराखंड पुलिस के एक जवान की मौत हो गई, जिससे पुलिस विभाग में शोक की लहर है। दूसरी ओर देहरादून मास्टर प्लान को लेकर एमडीडीए 6 से 21 जुलाई तक जनसुनवाई आयोजित करेगा, जहां आम जनता अपने सुझाव और आपत्तियां दर्ज करा सकेगी। नैनीताल में अवैध बाइक-टैक्सी और टैक्सी संचालन के खिलाफ प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। आरटीओ विभाग अब तक 70 से अधिक चालान कर चुका है। इसके अलावा देहरादून में SIR ड्यूटी पर गए एक BLO के साथ मारपीट के मामले में दो भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उत्तराखंड की राजनीति, अपराध, प्रशासन, सड़क हादसों और हर बड़ी अपडेट से जुड़े रहने

Nainital, Nainital | Jun 23, 2026

उत्तराखंड की आज की 4 बड़ी खबरें | नानकमत्ता विवाद से लेकर हल्द्वानी अस्पताल की बड़ी लापरवाही तक

उत्तराखंड में आज कई बड़ी घटनाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। नानकमत्ता में तलवारबाजी मामले में गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समूह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वहीं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को गलत शव सौंपे जाने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

इसके अलावा देहरादून पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रह�

उत्तराखंड की आज की 4 बड़ी खबरें | नानकमत्ता विवाद से लेकर हल्द्वानी अस्पताल की बड़ी लापरवाही तक उत्तराखंड में आज कई बड़ी घटनाएं चर्चा का विषय बनी रहीं। नानकमत्ता में तलवारबाजी मामले में गिरफ्तार साथियों की रिहाई की मांग को लेकर सिख समूह और गुरुद्वारा प्रबंधन के बीच विवाद लगातार गहराता जा रहा है। वहीं हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को गलत शव सौंपे जाने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा देहरादून पुलिस ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को हरिद्वार के भगवानपुर क्षेत्र से मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है, क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के छह जिलों में बारिश की संभावना जताई है। उत्तराखंड की हर छोटी-बड़ी और ताजा खबर सबसे पहले जानने के लिए हमारे साथ जुड़े रह�

Nainital, Nainital | Jun 22, 2026

विधायक के खिलाफ लगे "वापस जाओ-होश में आओ" के नारे

विधायक के खिलाफ लगे "वापस जाओ-होश में आओ" के नारे

Nainital, Nainital | Jun 22, 2026