रामनगर में नगर पालिका ने शुरू किया वेंडर सर्वे, शहर के सभी वेंडर्स की जुटाई जाएगी जानकारी
रिपोर्टर अरबाज़ खान
स्थान रामनगर उत्तराखंड
रामनगर मे नगर पालिका परिषद द्वारा 22 अक्टूबर 2026 से वेंडर सर्वे का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस सर्वे के तहत शहर में विभिन्न प्रकार के वेंडर्स की जानकारी जुटाई जाएगी। इसके लिए एक निर्धारित प्रारूप में संबंधित विवरण दर्ज किया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा तैयार की जाने वाली सर्वे रिपोर्ट को वेंडिंग टाउन वेंडिंग कमेटी के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस सर्वे के माध्यम से शहर में काम करने वाले वेंडर्स का विवरण एकत्रित किया जाएगा, जिससे आगे की प्रक्रिया में इस जानकारी का उपयोग किया जा सकेगा।
#Ramnagar #NagarPalika #VendorSurvey #RamnagarNews #UttarakhandNews #नगरपालिका #वेंडर_सर्वे #रामनगर_न्यूज़ #नैनीताल #उत्तराखंड_समाचार #खबर_पहरेदार