Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap

भोजपुर: बेलौटी गांव में पुलिस एनकाउंटर में हुई भरत भूषण तिवारी की मौत मामले में जन सुराज पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिलने उनके गांव पहुंचा। इस दौरान पीड़ित के परिजनों से मिलकर पूरे मामले की जानकारी ली। मीडिया से बातचीत करते हुए मनोज भारती ने कहा कि जिस तरह एक सामाजिक कार्यकर्ता की कथित एनकाउंटर में मौत हुई है, वह बेहद दुखद-निंदनीय है। भरत तिवारी वर्षों से जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे थे। जो व्यक्ति जनहित के लिए संघर्ष कर रहा हो, उसकी इस तरह मौत होना गंभीर चिंता का विषय है। सरकार से मांग की, भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट तत्काल सार्वजनिक की जाए और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच के लिए शीघ्र एसआईटी (SIT) का गठन किया जाए। जांच पूरी होने तक कार्रवाई में शामिल सभी अधिकारियों को निलंबित किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 1 करोड़ रुपए मुआवजा देने की भी मांग की। #youngindianews #Bhairavpur #GirlsAchievement #shwetakumari #BiharNews #EducationNews #VaishaliNews #अपराध #जनसुराज

Hajipur, Vaishali | Jun 22, 2026