
गौरीफंटा सीमा पर नेपाल ले जाए जा रहे 215 नग कपड़े बरामद, दो नाबालिग पकड़े गए
39वीं वाहिनी एसएसबी की कार्रवाई, बरामद कपड़ों को कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया
पलिया कलां, लखीमपुर खीरी। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से कपड़ों की तस्करी के प्रयास को नाकाम करते हुए 39वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी गौरीफंटा के जवानों ने 215 नग विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो नाबालिग लड़कों को भी पकड़ा गया, जिन्हें आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 1 नवंबर 2026 को सीमा क्षेत्र में गश्त के दौरान जवानों ने दो नाबालिग लड़कों को नीले रंग के बोरों के साथ पकड़ा। बोरों की तलाशी लेने पर उनमें विभिन्न प्रकार के कपड़े बरामद हुए।
बरामद कपड़ों में 49 नग गोलू लेडीज सूट, 2 नग प्रीमियम पश्मीना लेडीज सूट, 12 नग बालम साड़ी, 8 नग नितिन साड़ी, 1 नग अन्नपूर्णा साड़ी, 2 नग गोगड़ साड़ी, 58 नग शॉल, 36 नग लेडीज सूट, 35 नग गरम सूट तथा 12 नग अमृत सूट शामिल हैं। इस प्रकार कुल 215 नग कपड़े बरामद किए गए।
पूछताछ के दौरान पकड़े गए नाबालिगों की पहचान आदर्श (15 वर्ष), पुत्र भजन लाल तथा सुगम (14 वर्ष), पुत्र राजू, निवासी ग्राम बनगांव, पोस्ट कजरिया, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
एसएसबी के गश्ती दल ने दोनों नाबालिगों एवं बरामद कपड़ों के संबंध में आवश्यक जब्ती मेमो तैयार किया। इसके बाद अग्रिम आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए दोनों नाबालिगों और बरामद कपड़ों को सुरक्षित रूप से कस्टम कार्यालय गौरीफंटा के सुपुर्द कर दिया गया।
सीमा क्षेत्र में एसएसबी की इस कार्रवाई से अवैध रूप से सामान नेपाल ले जाने के प्रयास का मामला सामने आया है।
#दिनेशखबरनेपाल #highlightseveryone #kheriipolice #paliakalankheri #sunrisetelevision #लखीमपुर #nepal #LakhimpurKheri #followers #news