
मारपीट के मामले में थाना शहर रतिया पुलिस ने एक अन्य सह-आरोपी को किया काबू
– मामले में एक आरोपी को पहले ही किया जा चुका है काबू
रतिया, 17 जुलाई। थाना शहर रतिया पुलिस ने मारपीट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक अन्य सह-आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव रताखेड़ा निवासी भीरा राम उर्फ भीरा पुत्र गिंदेर राम के रूप में हुई है। मामले में एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गांव रताखेड़ा निवासी ज्ञानी राम की शिकायत पर थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार 27 अप्रैल 2026 की रात को कई आरोपी हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए और शिकायतकर्ता सहित उसके परिजनों पर हमला कर दिया। हमले में कई लोगों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए पहले नागरिक अस्पताल रतिया तथा बाद में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
इस संबंध में अभियोग संख्या 101 दिनांक 29.04.2026, धारा 191(3), 190, 115(2), 118(1), 333, 351(2) बीएनएस के तहत थाना शहर रतिया में मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सह-आरोपी भीरा राम उर्फ भीरा को काबू कर लिया।
मामले की आगामी जांच जारी है।
#adgphisar
#dprharyana
#dutyofpolice
#dgpharyana
#cmoharyana
#NayabSinghSaini