
बेतिया जिले के 4 लाख 321 सामाजिक - सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 44 करोड़ 3 लाख 53 हजार 100 की - राशि मंगलवार को मुख्यमंत्री सम्राट - चौधरी ने डीबीटी के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की। इस कार्यक्रम - का सीधा प्रसारण समाहरणालय के एनआईसी कक्ष में किया गया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा - कि राज्य सरकार ने प्रत्येक माह की = 10 तारीख को पेंशन राशि अनिवार्य रूप से लाभार्थियों के खातों में - डीबीटी के माध्यम से भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके - तहत लाभार्थियों को 1100 रुपये प्रति माह की बढ़ी हुई मासिक सुरक्षा - पेंशन दी जा रही है। समयबद्ध भुगतान का निर्णय समाज के - कमजोर, जरूरतमंद और वंचित वर्गों के लिए एक ऐतिहासिक, जनकल्याणकारी पहल है। यह राशि
वृद्धजनों, दिव्यांगों और विधवा महिलाओं को न केवल आर्थिक संबल देगी, बल्कि समाज में सम्मानपूर्वक जीवन-यापन करने में भी बड़ी सहायता करेगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि तकनीकी या प्रशासनिक स्तर पर आने वाली किसी भी समस्या का तुरंत समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जिले के हर पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ समय पर मिल सके। कार्यक्रम में मौजूद लाभार्थियों ने सरकार द्वारा पेंशन राशि में की गई वृद्धि, हर महीने समय पर भुगतान की नई व्यवस्था पर गहरी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसे गरीब, वृद्ध, दिव्यांग और निराश्रित महिलाओं के हित में एक सराहनीय कदम बताया। मौके पर एडीएम सह डीपीजीआरओ अनिल कुमार सिन्हा, एडीएम आपदा अमरेंद्र कुमार, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक विकास कुमार आदि मौजूद रहे।