⬇️पिथौरागढ़/हल्द्वानी :- सड़क हादसे में 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा का निधन, परिवार ने नेत्रदान कर की मिसाल पेश⬇️
हल्द्वानी के महिला अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा कंचन का सड़क हादसे में आकस्मिक निधन हो गया। मृतका मूल रूप से पिथौरागढ़ के पाभै की निवासी थी और वर्तमान में MIET नर्सिंग कॉलेज, हल्द्वानी में अध्ययनरत थी। सड़क हादसे में उसकी असमय मौत से परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
इस दुख की घड़ी में परिवार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए बेटी के नेत्रदान का निर्णय लिया। परिवार के इस फैसले से दो जरूरतमंद लोगों को आंखों की रोशनी मिलने की उम्मीद है।
बेटी के निधन के बाद भी उसके नेत्र किसी के जीवन में उजाला ला सकेंगे। परिवार के इस निर्णय को समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और मानवता की मिसाल के रूप में देखा जा रहा है।
सोर समाचार परिवार की ओर से मृतका को विनम्र श्रद्धांजलि ! शोक संतप्त परिवार की इस अत्यंत दुःखद घड़ी में ईश्वर सहायता करे🙏