
रामनगर के खताड़ी क्षेत्र से 13 वर्षीय किशोर आयान पुत्र फरहा के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार आयान 13 जनवरी 2025 को सुबह करीब 10 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल सका है।
गुमशुदा बालक का हुलिया— रंग गोरा, इकहरा शरीर, लंबाई करीब 4 फीट, जबकि नाक, आंख और कान सामान्य हैं। आयान की उम्र लगभग 13 वर्ष बताई गई है।
मामले में रामनगर कोतवाली में एफआईआर संख्या 20/25, धारा 140(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।
यदि किसी व्यक्ति को आयान के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 9389869250 या 9411112876 पर संपर्क कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति को 2000 रुपये का इनाम भी दिया जाएगा।
एक छोटी सी सूचना इस बच्चे को उसके परिवार से मिलाने में मदद कर सकती है। यदि आपने आयान को कहीं देखा है, तो तुरंत पुलिस या दिए गए नंबरों पर सूचना दें।
#MissingChild #Ramnagar #Nainital #Uttarakhand #AyanMissing #GumshudaBachcha #RamnagarPolice #MissingPerson #ChildAlert #KhataadiRamnagar #UttarakhandNews #BreakingNews #PublicHelp #NewsUpdate #ViralNews #LocalNews #RamnagarNews #NainitalNews