मोबाइल चलाने से मना किया तो नाराज होकर घर से निकली 16 वर्षीय बालिका, अनूपपुर से दस्तयाब
अनूपपुर। थाना चचाई पुलिस ने गुमशुदा 16 वर्षीय बालिका को अनूपपुर से दस्तयाब कर सुरक्षित उसके परिजनों के सुपुर्द किया।
पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर को परिजनों ने थाना चचाई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 सितंबर की शाम मोबाइल चलाने से मना करने पर बालिका नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर बालिका की तलाश शुरू की।
तलाश के दौरान पुलिस टीम ने 1 अक्टूबर को बालिका को अनूपपुर से दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देश, एएसपी जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी सुजीत कड़वे के निर्देशन में थाना प्रभारी राकेश उइके के नेतृत्व में की गई।
#अनूपपुर #चचाई #पुलिस #MissingGirl #BSP24News