
🙏 अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक सूचना। 🙏💔
बनगांव मंडी के भीषण अग्निकांड में बेटे की दुकान जलने से हुए भारी नुकसान का सदमा एक 72 वर्षीय बुजुर्ग पिता सहन नहीं कर सके। उपचार के दौरान निधन।
बड़े ही दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मोहल्ला रंगरेजान द्वितीय, पलिया कलाँ निवासी श्री वीरेंद्र गुप्ता जी के पूज्य पिताजी श्री महेश गुप्ता (लगभग 72 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय श्री कालीचरण गुप्ता जी का आज दिनांक 10 नवंबर 2026 को बरेली के अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।
दिनांक 8 नवंबर को दीपावली की रात बनगांव मंडी में हुए भीषण अग्निकांड में उनके पुत्र की कॉस्मेटिक की दुकान का पूरा सामान जलकर राख हो गया था। वर्षों की मेहनत और परिवार की जमा-पूंजी एक ही रात में नष्ट हो गई। इस भारी आर्थिक नुकसान से उन्हें गहरा सदमा पहुँचा। इसी बीच 9 नवंबर की रात उन्हें हार्ट अटैक आया। उपचार के लिए बरेली ले जाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
एक ही परिवार पर अग्निकांड की त्रासदी के साथ ही परिवार के मुखिया को खोने की यह दोहरी विपत्ति अत्यंत पीड़ादायक है। इस घटना ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि एवं विनम्र नमन।
🙏 ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति। 🙏