
हितग्राही की जुबानी—स्प्रिंकलर सिंचाई ने बदली अरविंद कुशवाहा की खेती की तस्वीर
--
ग्राम हरपुरा माजरा, तहसील निवाड़ी निवासी किसान श्री अरविंद कुशवाहा ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत स्प्रिंकलर सेट का लाभ मिलने के बाद खेती में आए बदलाव का अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि पहले पारंपरिक तरीके से सिंचाई करने में पानी की काफी बर्बादी होती थी और खेत के ऊंचे-नीचे हिस्सों तक पर्याप्त पानी पहुंचाना भी कठिन था। योजना के माध्यम से स्प्रिंकलर सेट मिलने से अब कम पानी में खेत की बेहतर सिंचाई हो रही है तथा फसल की गुणवत्ता में भी सुधार आया है।
श्री कुशवाहा ने कहा, “स्प्रिंकलर सिंचाई से पानी की बचत हुई है, मेहनत और लागत कम हुई है तथा फसल को समान रूप से पानी मिल रहा है। इस योजना ने मेरी खेती को आसान और अधिक लाभकारी बनाया है। मैं शासन की इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का सहृदय आभार व्यक्त करता हूं।”
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh #सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #jansamparkMP #niwari