
हरियाणा में 3 दिन नहीं होगी दूध की सप्लाई:पशुपालक बोले-पंजाब, राजस्थान भी नहीं भेजेंगे, रेट बढ़ाए सरकार; वीटा पाउडर मिल्क की तैयारी में...
आने वाले दिनों में हरियाणा में दूध की किल्लत हो सकती है। दूध के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसान और पशुपालक सरकार पर दबाव बना रहे हैं। सिरसा में हुई बैठक में 1 से 3 अक्टूबर तक हरियाणा में दूध की सप्लाई बंद रखने का फैसला लिया गया। इस दौरान पंजाब और राजस्थान जाने वाली सप्लाई भी रोकने की बात कही गई है।
बैठक में दूध कारोबार से जुड़े लोगों ने भी आंदोलन का समर्थन किया। फैसला लिया गया कि इस दौरान दूध बेचते पकड़े जाने पर 51 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। दूध ढोने वाले वाहन जब्त किए जाएंगे। पकड़ा गया दूध गरीब बस्तियों में बांटने की बात भी कही गई है।
सिरसा स्थित वीटा प्लांट के अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने पर पाउडर से दूध तैयार किया जाएगा। वहीं, सिरसा की जयदेव डेयरी ने 5 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ाए हैं। नई रेट लिस्ट 1 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत गाय का दूध 55 से 60 रुपए और भैंस का दूध 75 से 80 रुपए प्रति लीटर होगा।
हरियाणा में रोजाना 3.4 से 3.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन
आंकड़ों के मुताबिक, हरियाणा में रोजाना औसतन 3.4 से 3.5 करोड़ लीटर दूध का उत्पादन होता है। इसमें से करीब 50 से 60 लाख लीटर दूध संगठित डेयरी नेटवर्क और ब्रांडेड प्लांट्स के जरिए प्रोसेस होकर बाजार में पहुंचता है।
सहकारी ब्रांड वीटा के रोहतक प्लांट की क्षमता करीब 4.5 लाख लीटर प्रतिदिन है। इसके अलावा जींद, अंबाला, सिरसा और बल्लभगढ़ स्थित वीटा प्लांट भी दूध की सप्लाई करते हैं।
अमूल का धारूहेड़ा स्थित प्लांट रोजाना करीब 30 लाख लीटर दूध प्रोसेस करने की क्षमता रखता है। यहां से हरियाणा के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी सप्लाई होती है। मदर डेयरी भी गुरुग्राम, फरीदाबाद और सोनीपत समेत कई इलाकों में दूध पहुंचाती है।
निजी क्षेत्र में लक्ष्य डेयरी, नमस्ते इंडिया, नेस्ले और कंट्री डिलाइट जैसी कंपनियां भी दूध संग्रह और वितरण का काम करती हैं।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala
Sirsa, Sirsa | Sep 30, 2026