PATNA :- मनेर के हल्दी छपरा धजवा टोला गांव से तीन दिनों से लापता पांच वर्षीय मासूम बिक्कू कुमार का शव सुबह पुराना टोला गांव के समीप पानी से भरे गड्ढे से बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मिथिलेश कुमार का पुत्र था। बताया जाता है कि बच्चा तीन दिन पूर्व घर से खेलने निकला था, जिसके बाद लापता हो गया था। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। इधर, परिजनों ने हत्या कर शव को गड्ढे में फेंके जाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। अभी हत्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। #manerpolice #Childdeath #Waterfilledpits #Somberatmosphere #fasebookpost #explore #patnabihar
Maner, Patna | Nov 10, 2026