Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Telangana

पलिया में बड़ा हादसा: 11 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रक चालक गंभीर रूप से झुलसा पलिया, लखीमपुर खीरी। पलिया थाना क्षेत्र के निघासन रोड स्थित एक गोदाम पर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बड़ा हादसा हो गया। चावल लेकर पहुंचे एक ट्रक चालक का हाथ ट्रक के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन से छू गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, पीलीभीत जनपद के थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम पंजाब घाट निवासी प्रिंस पुत्र दलजीत सिंह ट्रक चालक है। वह शुक्रवार सुबह चावल से लदा ट्रक लेकर पलिया के निघासन रोड स्थित एक गोदाम पर पहुंचा था। ट्रक खड़ा करने के बाद वह ऊपर चढ़कर तिरपाल हटाने का काम कर रहा था। इसी दौरान उसका हाथ ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से वह ट्रक के ऊपर ही गंभीर रूप से झुलस गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल चालक को नीचे उतारकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पलिया पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना संबंधित विभाग और पुलिस को भी दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। #followers #highlights #facebookviralreels

MORE NEWS

#SPKheri के निर्देशन में शांति व सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने हेतु थाना सिंगाही पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई #UpPolice #KheriPolice https://t.co/fESvX6z24J

Lakhimpur Kheri, Uttar Pradesh | Jun 29, 2026

#SPKheri के निर्देशन में शांति व सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से व आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास एवं सुरक्षा के भाव को सुदृढ़ करने हेतु थाना मैलानी पुलिस द्वारा क्षेत्र में पैदल गश्त की गई #UpPolice #KheriPolice https://t.co/36c8Q3xxFc

#SPKheri के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा, जनपद खीरी में विभिन्न स्थानों पर वाहनों के विरूद्ध चलाया गया विशेष अभियान – -#UpPolice #KheriPolice https://t.co/EcipmfEURb