विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की कार्ययोजना बैठक संपन्न
बिसौली। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड बिसौली की महत्वपूर्ण कार्ययोजना बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, आगामी कार्ययोजनाओं और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान प्रखंड मंत्री रतनदीप द्वारा कुछ उपखंडों की घोषणा की गई तथा विभिन्न कार्यकर्ताओं को नवीन दायित्व सौंपे गए। नवीन जिम्मेदारी प्राप्त कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बैठक में जिला अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष नमन पाराशारी, जिला सह संयोजक करन, प्रखंड अध्यक्ष विनीत, प्रखंड उपाध्यक्ष वेद प्रकाश, प्रखंड मंत्री रतनदीप, नगर सह संयोजक लक्ष्य पाराशारी एवं प्रखंड संयोजक दिवाकर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
#विश्वहिंदूपरिषद #बजरंगदल #बिसौली #कार्ययोजनाबैठक #नवीनदायित्व #संगठन #कार्यकर्ता #सेवासंस्कारसंगठन #जयश्रीराम #जयबजरंगबली #जनमहिमान्यूज #बिसौलीन्यूज #बदायूं #उत्तरप्रदेश #समाचार #खबर #विज्ञापन #सोशलमीडियासमाचार
Bisauli, Budaun | Aug 13, 2026