अवैध शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत होडल थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक सफेद सेलरियो कार से भारी मात्रा में अवैध शराब और बीयर बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नूंह जिले के रहने वाले साहिल लुथरा और सुमित सैनी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी एक सेलरियो कार में शराब की खेप लेकर पलवल से पुन्हाना की ओर जा रहे थे।
नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें 5 पेटी देशी शराब, 5 पेटी बीयर और 1 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने अवैध शराब और तस्करी में इस्तेमाल की गई कार को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस शराब तस्करी के मुख्य स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
🚔 पलवल पुलिस का स्पष्ट संदेश — अवैध शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
#nationaltvmedia #palwalcity #palwal #haryana #palwalnews #palwalpolice
Palwal, Palwal | Jun 19, 2026