
➡️ जिले में विशेष विद्युत चेकिंग अभियान के तहत 291 प्रकरण दर्ज
महाप्रबन्धक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड हरदा के निर्देशानुसार 18 व 19 जून को जिले में व्यापक स्तर पर विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 19 चेकिंग दलों का गठन कर जिले के विभिन्न वितरण केन्द्रों व क्षेत्रों में सघन जांच की गई। जांच के दौरान हरदा उत्तर/दक्षिण संभागों में विजिलेंस टीम द्वारा 291 विद्युत चोरी व अनाधिकृत उपयोग के प्रकरण चिन्हित किये गये। इन चेकिंग प्रकरणों में 41.18 लाख की बिलिंग की गई। इन सभी को नोटिस जारी कर वसूली की कार्यवाही की जाएगी।
कम्पनी प्रबन्धन ने स्पष्ट किया है कि विद्युत चोरी एवं अनाधिकृत उपयोग के विरूद्ध यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे वैध विद्युत कनेक्शन का उपयोग करें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता से बचें। विद्युत चोरी से न केवल कम्पनी को आर्थिक क्षति होती है, बल्कि ईमानदार उपभोक्ताओं पर भी इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। महाप्रबन्धक ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिये है कि भविष्य में भी इसी प्रकार नियमित जांच एवं निगरानी की कार्यवाही जारी रखी जाए।
Madhya Pradesh Madhya Kshetra Vidyut Vitaran Co. Ltd - MPEB Jansampark Madhya Pradesh Department of Energy Madhya Pradesh
#Harda #हरदा