✍️ सुचना✍️
3 अगस्त 2026, सोमवार, सुबह 10:00 बजे राष्ट्रीय अफीम किसान संघ के नेतृत्व में सांवलिया जी हॉस्पिटल, चित्तौड़गढ़ से कलेक्ट्रेट तक विशाल किसान रैली निकाली जाएगी। इसके बाद कलेक्ट्रेट पर महापड़ाव एवं आमरण अनशन शुरू होगा।
साथियों, आज अफीम किसान के साथ न्याय नहीं हो रहा है। आबकारी विभाग किसानों से पिछले 8 वर्षों का डोडा चूरा मांग रहा है, जबकि किसान पहले ही पुराने वर्षों का डोडा चूरा अपने खेतों में नष्ट कर चुके हैं। हमारी स्पष्ट मांग है कि इस वर्ष के डोडा चूरा का उचित मुआवजा दिया जाए, उसके बाद किसान नष्टीकरण के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
माननीय मंत्री और सांसद ने किसानों से कहा था कि 10 दिन में समाधान होगा, लेकिन आज एक महीना 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है। किसानों को सिर्फ आश्वासन मिले, समाधान नहीं। अब किसानों की आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं दिखाई दे रहा।
जब तक सरकार लिखित रूप से समाधान नहीं देती, तब तक किसानो द्वारा चित्तौड़गढ़ में महापड़ाव जारी रह