मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) द्वारा आयोजित आरक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के तहत चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस लाइन आगर मालवा में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने 24 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति आदेश प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
एसपी सोनी ने बताया कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, मेडिकल जांच एवं चरित्र सत्यापन जैसी बहुस्तरीय प्रक्रिया के बाद किया गया है। उन्होंने नवआरक्षकों से अनुशासन, ईमानदारी और सेवा भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
नियुक्ति प्राप्त नवआरक्षकों को 15 जून से पुलिस प्रशिक्षण संस्थानों में आधारभूत प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, रक्षित निरीक्षक सपना परमार, ट्रैफिक थाना प्रभारी सूबेदार जगदीश यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।