
गांधी जयंती के अवसर पर न्यायालय परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को किया गया नमन
-
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 02 अक्टूबर 2026 को जिला न्यायालय, अशोकनगर परिसर में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अशोकनगर श्री सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय श्री केशव मणि सिंघल, जिला न्यायाधीश श्री सुनील कुमार कौशिक, जिला न्यायाधीश श्री किशोर कुमार निनामा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती किरण तुमराची धुर्वे, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री मनीष अनुरागी, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री हेमंत कुशवाहा सहित समस्त न्यायिक अधिकारीगण, सचिव अधिवक्ता संघ, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं उपस्थित न्यायिक अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इसके पश्चात उपस्थित सभी जनों द्वारा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वच्छता एवं मानव सेवा के आदर्शों को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। उपस्थित न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने गांधी जी के विचारों को अपने आचरण एवं कार्यप्रणाली में अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके राष्ट्र निर्माण में अमूल्य योगदान के स्मरण के साथ हुआ।
#ashoknagar