Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं लोगों की फरियाद, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश जहानाबाद। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान द्वारा आयोजित जनता दरबार में गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की शिकायतें सुनी गईं। अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी तथा अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जनता दरबार के दौरान पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निष्पादन के लिए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि आमजनों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को न्याय मिल सके। जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे। कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि अन्य मामलों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंपा गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की भी उपस्थिति रही।

Jehanabad, Jehanabad | Jun 11, 2026