#baghpatpolice
अपर पुलिस अधीक्षक बागपत द्वारा पुलिस लाइन बागपत में आयोजित साप्ताहिक मंगलवार परेड की सलामी ली गई। तत्पश्चात परेड में सम्मिलित पुलिस बल को अनुशासन, एकरूपता एवं दक्षता बनाए रखने हेतु ड्रिल कराई गई। परेड उपरांत क्वार्टर गार्ड, पुलिस मेस, सीपीसी कैंटीन, परिवहन शाखा (MT) एवं फायर सर्विस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं उपकरणों की कार्यशीलता की समीक्षा कर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
@Uppolice