प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर में व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद एवं सदस्य को लेकर चुनाव हुआ सम्पन्न
बिहार/बांका। प्रखंड मुख्यालय फुल्लीडुमर में आज बुधवार को व्यापार मंडल चुनाव को सभी प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी सह पुलिस बल के मौजूदगी में सम्पन्न कराई गई सुबह के सात बजे से 4/30 तक चुनाव का प्रकृया लगा रहा प्रजायडींग पदाधिकारी प्रवीण कुमार,पी वन शंभू कुमार,पी टू रुपेश कुमार ,पी 03 मनोज कुमार,के साथ साथ दंडाधिकारी के रुप में राजीव कुमार के अलावे प्रखंड फुल्लीडुमर के अंचल अधिकारी प्रशांत शांडिल्य,के साथ अन्य पदाधिकारी को लगाया गया था कूल 11 मतदाता थे कुल 11 मत डाले गये साढे चार बजे के बाद मतगणना का कार्य शुरू किया गया जिसमें ज्योतिष महतो एक मत से विजयी घोषित किया गया ।जबकी सदस्य के रुप में सुनील कुमार सिंह, डाक्टर पीयूष कुमार, बासुदेव यादव को विजयश्री घोषित करते हुए प्रमाण पत्र देने का कार्य प्रखंड पदाधिकारी सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी प्रीति कुमारी के द्वारा देने का कार्य किया गया ।