राजद सुप्रीमो श्री लालू प्रसाद यादव जी का सेहत अचानक खराब हो गई है. स्वास्थ्य में आई इस गिरावट के बाद उन्हें तुरंत इलाज और रूटीन चेकअप के लिए पटना के प्रतिष्ठित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) लाया गया है. उनके साथ पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजप्रताप यादव भी मौजूद हैं. जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई, अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया।।