Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka
Aap
Kota

जिला पेंशनर्स समाज की त्रैमासिक बैठक संपन्न: लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर डीडवाना।राजस्थान पेंशनर्स समाज जिला की जिला कार्यकारिणी की त्रैमासिक नियमित बैठक पुरानी पंचायत समिति परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षाधिकारी अजित सिंह देथा उपस्थित रहे।जिला प्रवक्ता मनवर अली उसमानी ने बताया कि बैठक की शुरुआत में उपाध्यक्ष एवं मंच संचालक अब्दुल हमीद परिहार ने सर्वसम्मति से एजेंडे के मुख्य बिंदुओं को सदन के सामने रखा। इसके बाद कुचामन तहसील अध्यक्ष जीवन सिंह राठौड़, लाडनूं तहसील अध्यक्ष हरनाथ पूनियां, भेरूलाल उपाध्याय और छिगनाराम रेगर ने पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं और उनके समाधानों पर खुलकर अपनी बात रखी।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद वैष्णव ने 30 जून की वेतन वृद्धि के तहसीलवार बकाया प्रकरणों के त्वरित निपटारे के लिए कुचामन तहसील कार्यकारिणी के प्रयासों की जमकर सराहना की। उन्होंने अन्य सभी तहसील अध्यक्षों को भी निर्देश दिए कि यदि उनके क्षेत्र में किसी भी पेंशनर की भुगतान संबंधी समस्या बकाया है, तो संबंधित से लिखित आवेदन प्राप्त कर तुरंत जिला स्तर पर भिजवाएं।मुख्य अतिथि जिला शिक्षाधिकारी अजित सिंह देथा ने इस उम्र में भी संगठन के प्रति पेंशनर्स के समर्पण भाव और जागरूकता की सराहना की। उन्होंने संघ को आश्वस्त करते हुए कहा, "पेंशनर्स समाज का गौरव हैं। विभाग स्तर पर उनकी किसी भी समस्या के समाधान के लिए मेरा संपूर्ण कार्यालय सदैव प्राथमिकता के साथ अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।बैठक में जिला स्तरीय पेंशनर्स बैंक खाते और सदस्यता शुल्क से संबंधित समस्त लंबित कार्यवाही को आगामी सात दिवस में निपटाने का निर्णय लिया गया।बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अन्य तहसीलों के अध्यक्षों व जिला प्रतिनिधियों की गैर-हाजिरी पर चिंता जताई गई। भविष्य में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उन्हें पत्र जारी करने का निर्णय हुआ।प्रदेश स्तरीय पेंशनर्स मासिक पत्रिका के प्रकाशन को लेकर अधिकांश सदस्यों ने इसे कागजी के बजाय 'डिजिटल रूप' देने का विचार रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर जयपुर मुख्य कार्यालय को भेजने का निर्णय लिया गया।जिलाध्यक्ष ने मौलासर और छोटी खाटू तहसील में जल्द ही सदस्यता अभियान पूर्ण कर नए तहसील अध्यक्ष के चुनाव कराने की बात कही।इस अवसर पर जगदीश प्रसाद स्वामी, रमेश उपाध्याय, हुक्मराज कुमावत, सुरेश गोड़, भंवर लाल, ताराचन्द सेन, रामप्रसाद वैष्णव, नानूराम तूनवाल, अस्त अली खान, राम निवास, प्रकाश प्रधान, छीतरमल आसेरी, किशना राम जांगिड़, ढगलाराम, दिनेश गोड़, द्वारका प्रसाद शर्मा, जनार्दन प्रसाद गोड़, श्याम सुंदर व्यास और अब्दुल मुंशी सहित जिला कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। बैठक के अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Didwana, Nagaur | Jun 20, 2026

MORE NEWS