
#बालाघाट
गांधी जयंती पर कुष्ठ निवारण का संदेश, स्वास्थ्य विभाग ने दिलाया जागरूकता का संकल्प
राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय में कुष्ठ निवारण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न दहिया, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. रित्विक पटेल एवं जिला क्षय अधिकारी डॉ. प्रियव्रत सोनकर उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों ने गांधीजी के विचारों को स्मरण करते हुए कुष्ठ रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में व्याप्त भ्रांतियों और भेदभाव को दूर करने का संदेश दिया।
अधिकारियों ने कहा कि कुष्ठ रोग का समय पर पता लगने पर उपचार संभव है। इसलिए शरीर पर लंबे समय तक रहने वाले दाग-धब्बे, सुन्नपन अथवा अन्य संदिग्ध लक्षण दिखाई देने पर बिना संकोच स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से रोग की जटिलताओं को रोका जा सकता है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान कुष्ठ रोग की पहचान, उपचार एवं बचाव के संबंध में जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया गया।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#healthmimmp
#GandhiJayanti2026