Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 48 घंटे में ₹18.75 लाख की मोबाइल चोरी का खुलासा, 47 मोबाइल बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार जशपुर, 24 जुलाई जशपुर जिले की बगीचा पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर लाखों रुपये की मोबाइल चोरी का सनसनीखेज खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बालिग तथा तीन विधि से संघर्षरत बालक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के 47 मोबाइल फोन, ₹600 नगद तथा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की यामाहा एमटी मोटरसाइकिल बरामद की है। मामले का एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, 21 जुलाई की रात से 22 जुलाई की सुबह के बीच थाना बगीचा क्षेत्र के बस स्टैंड प्रतीक्षालय के पीछे स्थित कैपिटल मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरों ने दुकान में रखे नए और पुराने कुल 93 मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। चोरी गए मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹18.75 लाख बताई गई है। दुकान संचालक जैद अली की शिकायत पर थाना बगीचा में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से करीब ₹10 लाख कीमत के 47 मोबाइल फोन, ₹600 नगद और चोरी में प्रयुक्त यामाहा एमटी मोटरसाइकिल जब्त की है। शेष मोबाइल फोन की बरामदगी और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है, जबकि बालिग आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के खुलासे में थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव कुमार पांडे के नेतृत्व में एएसआई अनिल कुमार कामरे, एएसआई नरेंद्र मिंज, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण सिंह, आरक्षक मुकेश पांडे, फुलजेंस टोप्पो, धनेश्वर राम, राजेश कालो तथा नगर सैनिक बलिराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि बगीचा पुलिस ने अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में मामले का खुलासा कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसे भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jashpur, Jashpur | Jul 24, 2026

MORE NEWS

भजन बिना देहियाँ न सोहे रामा

भजन बिना देहियाँ न सोहे रामा

Jashpur, Jashpur | Jul 30, 2026

हाल ए बतौली बगीचा स्टेट हाईवे....
लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे.....

सनद रहे "सड़क सरकार का आईना होती है"

सड़क खराब हो तो पहली बात जुबां पर आती है कैसी सरकार है....सड़क तक नहीं बनवाती...पर जब सरकार सड़क के लिए विभाग को पैसे दे चुकी टेंडर हो गया...ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिल गया....तो ईई,इंजीनियर और एसडीओ की शत प्रतिशत जिम्मेदारी होती है कि वह ठेकेदार से बेहतर काम कराए, यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो ...यहां तो दिक्कत हो दिक्कत है.....28 किलोमीटर में बतौली से गड्ढों की शुरुआत होती है जो दुर्गापारा तक कमर तोड़ रही है....पुलिया के डायवर्शन में पानी भरा हुआ है....गड्ढों को भरने के लिए डाला गया जीएसबी कीचड़ हो चुका है...गाड़ियां फंस रही है.....

जब सड़क बरसात में नहीं बनानी थी तो उखाड़ना नहीं था पर...कैसे भी करके बंदरबाट जो करना है....

अच्छा है करते रहिए और सरकार की छवि को दागदार बनाते रहिए

हाल ए बतौली बगीचा स्टेट हाईवे.... लोक निर्माण विभाग के अधिकारी सरकार की छवि खराब करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे..... सनद रहे "सड़क सरकार का आईना होती है" सड़क खराब हो तो पहली बात जुबां पर आती है कैसी सरकार है....सड़क तक नहीं बनवाती...पर जब सरकार सड़क के लिए विभाग को पैसे दे चुकी टेंडर हो गया...ठेकेदार को वर्क ऑर्डर मिल गया....तो ईई,इंजीनियर और एसडीओ की शत प्रतिशत जिम्मेदारी होती है कि वह ठेकेदार से बेहतर काम कराए, यात्रियों को आवागमन में कोई दिक्कत न हो ...यहां तो दिक्कत हो दिक्कत है.....28 किलोमीटर में बतौली से गड्ढों की शुरुआत होती है जो दुर्गापारा तक कमर तोड़ रही है....पुलिया के डायवर्शन में पानी भरा हुआ है....गड्ढों को भरने के लिए डाला गया जीएसबी कीचड़ हो चुका है...गाड़ियां फंस रही है..... जब सड़क बरसात में नहीं बनानी थी तो उखाड़ना नहीं था पर...कैसे भी करके बंदरबाट जो करना है.... अच्छा है करते रहिए और सरकार की छवि को दागदार बनाते रहिए

Jashpur, Jashpur | Jul 30, 2026