बिहार के जमुई जिले से नाबालिग़ छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग बिहार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने लगे हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने मीडिया को बताया है कि वायरल वीडियो 19 सितंबर 2026 की शाम 7 बजे का है, जब दोनों नाबालिग़ छात्र-छात्रा कोचिंग के लिए गए थे.
सम्राट चौधरी, जो कि अभी बिहार के मुख्यमंत्री हैं, ने 18 अक्टूबर 2025 को कैमूर में कहा था - यदि व्यक्तिगत झगड़ा न हो तो मैं गारंटी देता हूं, रात के 12:00 बजे भी कोई छू देगा तो सम्राट चौधरी तुरंत इस्तीफा देने का काम करेगा.
सम्राट चौधरी बार-बार दावा कर रहे थे कि पुरानी जंगलराज वाली स्थिति खत्म हो गई है और अब रात को भी लोग सुरक्षित घूम सकते हैं.
इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?
#bihar #jamui #samratchoudhary #बिहार